महोबा, फरवरी 17 -- महोबा, संवाददाता। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकीं हैं। पहले दिन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के साथ परीक्षाएं आयोजित की गईं। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र हैं। सभी केंद्रों में निष्पक्षता और नकलविहीन परीक्षाएं करवाईं गईं। किसी भी केंद्र से नकल पाए जाने की खबर नहीं है। मंगलवार को जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहली पाली में हाई स्कूल के गणित विषय का पेपर हुआ। शहर में सेंट जोसेफ व केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि कुलपहाड़ में क्रिश्चियन स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कल 12 विद्यालयों की परीक्षाएं हो रही हैं ।प्रशासन परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न करने के लिए गंभीर हैं। परीक्षा केंद्र पर जांच के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद छात्र खुश नजर आए। छात्रों...