लखनऊ, मार्च 27 -- ठाकुरगंज पुलिस ने घर में घुस कर महिला को चाकू मार कर जेवर लूटने वाले डाला ड्राइवर को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपित छत के रास्ते से घर में घुसा था। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि भूहर होरी लाल मंदिर निवासी शिवानी (25) बुधवार दोपहर घर में अकेले थी। करीब डेढ़ बजे पड़ोसी सोनू छत के रास्ते से घर में दाखिल हुआ। खटपट की आवाज होने पर शिवानी ने शोर मचाया। हल्ला होने पर सोनू ने सब्जी काटने वाले चाकू से महिला पर हमला कर दिया। जिसके बाद जेवर लूट कर भाग गया। घायल शिवानी ने किसी तरह से पति को सूचना दी। फिर ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि सोनू डाला ड्राइवर है। आरोपित के पास से जेवर, खून सना चाकू मिला है। महिला के विरोध करने से हमलावर भी हुआ था घायल इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.