रुद्रपुर, जनवरी 2 -- किच्छा। चाकू से हमला करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलभट्टा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का राशिद अल्वी निवासी वार्ड 18 के साथ संबंध चल रहा था। उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़ कर राशिद अल्वी के साथ रहने लग थी। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी वापस आ गयी और माफी मांग कर उसके साथ रहने लगी। आरोप है कि 31 दिसंबर रात 8 बजे राशिद उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने लगा। उसके विरोध करने पर राशिद ने चाकू से उसके हाथ और सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। उसके पुत्र ने उसे बचाया। राशिद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.