प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी के पांच साल बाद दहेज की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विक्रम पट्टी निवासी राकेश प्रताप सिंह ने अपनी बेटी सुधा सिंह की शादी दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह के बेटे प्रकाश सिंह उर्फ चीकू के साथ 11 दिसंबर 2020 को की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति, सुधा सिंह को प्रताड़ित करने लगा। सगे संबंधियों के दबाव में मामला कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा। 12 मई को प्रकाश सिंह ने सुधा सिंह पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। सुधा अपने मायके विक्रम पट्टी चली गई। दिलीपपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गनईडीह निवासी प्रकाश सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.