बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दो महिलाओं को जख्मी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार वांछित नावकोठी के विष्णुदेव सहनी उर्फ विशो सहनी का पुत्र धर्मेन्द्र सहनी उर्फ धारो है। पिछले 26 अगस्त को तीज पर्व पर शिवमंदिर प्रांगण में पूजा करने मुहल्ले की महिला शिव मंदिर परिसर में जुटी हुई थी। धर्मेन्द्र सहनी अपने तीन साथियों के साथ मक्का खेत होकर शिवमंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद चाकू से वार कर टुबुल महतो की पत्नी खुशबू देवी पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। साथ में पूजा करने आई पड़ोस के विशाल महतो की पत्नी शोभा देवी जो बचाने को आगे बढ़ी उसे भी जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाना कांड संख्या 187/25 दर्ज कराकर धर्मेन्द्र सहनी तथा अन्य तीन साथियों को नामजद किया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.