धनबाद, अप्रैल 1 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के शोरीटांड़ बस्ती में रविवार की रात दो पड़ोसियों में जमकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामला मारपीट में तब्दील हो गया। एक पक्ष के लोगों ने चाकू से प्रहार कर दिया। जिसमें मनीष सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए धनबाद में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर ओपी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें आरोपी भागने में सफल रहा। घायल मनीष की शिकायत पर पुलिस ने रोहित व सोनू सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...