नैनीताल, फरवरी 8 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। बीते शनिवार को मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी घोड़िया हल्सौ ने बेतालघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी हल्दयानी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी महेश आर्या को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.