नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। फेज-1 थाने की पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिल्ली त्रिलोकपुरी के अतुल के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने अतुल की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक चाकू मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम की उस पर नजर पड़ गई और उसे दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास पता करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.