देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया- कसया मार्ग पर संस्कृत पाठशाला के समीप युवक की पिटाई कर चाकू मारने की नीयत से उसे दौड़ा रहे मनबढ़ों को पकड़ने वाले सिपाही को एसपी संजीव सुमन ने पांच हजार रुपये पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है। शनिवार की रात को मनबढ़ों ने बाइक टकराने के बाद युवक की पिटाई कर दी थी और उसे मारने की नीयत से चाकू लेकर दौड़ा लिया था, गनीमत रहा कि उसी दौरान रामपुर कारखाने का एक सिपाही पहुंच गया और उसने मनबढ़ों से चाकू छिनकर युवक की जान बचायी। शहर के कसया रोड स्थित संस्कृत पाठशाला के समीप एक युवक की बाइक दूसरी बाइक से कटरा गई। जिसके बाद उस बाइक पर सवार तीन मनबढ़ युवकों ने उस युवक पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई करने लगे। उनके पिटाई से युवक भागने लगा, जिसके बाद मनबढ़ उसे मारने की नीयत से चाकू लेकर...