बरेली, जुलाई 13 -- भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव मजनूपुर में एक कथित गौ तस्कर चाकू लेकर एक घर में घुस गया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक गौ तस्कर हाथ में दो चाकू लेकर एक स्थानीय व्यक्ति के घर में घुसता दिखाई दे रहा है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। आरोपी की यह करतूत गांव में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पूर्व में कई गौवंश की हत्या और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.