बलरामपुर, जनवरी 27 -- बलरामपुर। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में अवैध चाकू बरामदगी के मामले में आरोपी सुरेन्द्र प्रताप सिंह को न्यायालय ने दोषी मानते हुए अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा और 1500 रुपये जुर्माना लगाया है। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने समयबद्ध कार्रवाई की और अभियोजन पक्ष ने मजबूत पैरवी की। इस निर्णय को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...