बलिया, फरवरी 14 -- दलनछपरा (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने चाकू मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर उसने दो भाईयों को घायल कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी यादव की पत्नी और बहू पुष्पा के बीच विवाद हो रहा था। इसको लेकर सूरत में नौकरी करने वाले बड़े बेटे मुकेश को फोन कर बुलाया था। रात करीब 10 बजे घर में विवाद को लेकर परिजनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच अचानक मुकेश ने पिता लालजी के पेट में चाकू घोंप दिया। पिता को बचाने का प्रयास कर रहे दो छोटे भाईयों 20 वर्षीय राकेश व 19 वर्षीय गोविंद को भी चाकू मारकर घायल हो गया। गांव के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.