सीतामढ़ी, मई 28 -- बाजपट्टी, एस। थाना क्षेत्र के बसहा गांव के वार्ड दस निवासी सुजीत कुमार को घर से बाजपट्टी आने के क्रम में सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे रास्ते मे घात लगाए लोगो ने चाकू मारकर 25 हजार रुपए,मोबाइल तथा सोना के हनुमानी छीन लिया। बाद में सूचना होने पर घटनास्थल पर पहुचे उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई।घटना को लेकर घायल सुजीत ने मधुबन गांव के वार्ड चार निवासी रमेश कुमार, श्याम सुंदर,कमलेश कुमार, मुकेश कुमार, नथुनी महतो सहित चौदह लोगो को आरोपित करते हुए थाना में एफआईआर कराया है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है।।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर आसपास क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.