गाजीपुर, अप्रैल 11 -- मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के परसा तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी दिनों से बेसब्री से तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोविंद राजभर पुत्र रामबरन राजभर निवासी ग्राम पारनपुर थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद है। तलाशी में उसके पास से रामपुरी चाकू बरामद हुआ है। उसके खिलाफ किशोर की हत्या का मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.