सहरसा, फरवरी 16 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पटोरी पंचायत में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। जख्मी शिवन सादा ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात गंगोरा टोला में एक कार्यक्रम आयोजित था, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा भी वहां मौजूद था। बेटे को बचाने के लिए जब वे मौके पर पहुंचे, तो चंदन सादा सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा जख्मी को उपचार के लिए पंचगछिया अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बिहरा थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबी...