पटना, फरवरी 20 -- पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक शख्स को चाकू भिड़ाकर बदमाश लैपटॉप का बैग लेकर भाग गया। घटना 15 फरवरी की दोपहर दो बजे की है। पीड़ित साहिल कुमार सिंह पत्रकार नगर इलाके में पानी टंकी के पास स्थित एसबीआई एटीएम के गार्ड रूम में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान अचानक एक युवक पहुंचा और साहिल के गर्दन पर चाकू सटा दिया। धमकाते हुए उसका लैपटॉप लेकर फरार हो गया। घटना के बाद साहिल ने अपने पिता को फोन किया। पिता जैनेन्द्र कुमार ने इसकी शिकायत पत्रकार नगर थाने में की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस बदमाश के पहचान में जुटी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.