गोपालगंज, फरवरी 23 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई चाकू बाजी मामले में जख्मी युवक के फर्द बयान पर पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि उक्त गांव के राजेंद्र सिंह का पुत्र कमलेश कुमार सिंह गांव के ही मुन्ना अंसारी व अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसे वहां मौजूद युवकों ने शांत करा दिया। इसके बाद मुन्ना अंसारी अपने घर चला गया। कुछ देर बाद मुन्ना अंसारी अपने पिता हन्नान अंसारी उर्फ ऋषि कपूर अंसारी के साथ कमलेश कुमार सिंह के घर के समीप जाकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो हन्नान अंसारी ने उसे पकड़ लिया और मुन्ना अंसारी ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.