कुशीनगर, जनवरी 1 -- सोहसा मठिया (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। जिले में कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के पास मनबढ़ों ने बुधवार को दिनदहाड़े अमरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान पुत्र संतोष सिंह के पेट में चाकू घोंपने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए। मनबढ़ पास के जुड़वनिया गांव के निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक बताए गए हैं। उनकी संख्या दो थी। इस सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग गांव में जुट गए। माहौल गरम होता देख मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गयी। परिवार की इकलौती संतान था निशांत निशांत परिवार की इकलौती संतान था। मेहन मजदूरी की परिवार चलाने वाले संतोष व उनकी पत्नी ने इकलौते पुत्र को लाड़ प्यार से पाला था। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वह पुलिस व सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। पोस्टमार्टम हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.