प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरामदे में सोते समय चाकू के हमले से घायल पूर्व प्रधान की एक महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी पूर्व प्रधान 58 वर्षीय रामजस सरोज नौ सितंबर की रात घर के बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि रात में चैनल खींचकर आरोपी घुसा और गले पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। प्रयागराज में एक महीने तक चले इलाज के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.