बदायूं, मार्च 24 -- बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर टप्पा गांव की एक महिला ने अपने देवरों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल हुई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव की रहने वाले गीता 45 वर्ष पत्नी राजपाल का अपने देवरों से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। राजपाल मजदूरी करने बेटे संग दिल्ली चला गया था, वहीं गीता गांव में रह रही थी। उसके खेत में खड़ी फसल पर दोनों देवर बार-बार ट्रैक्टर चला रहे थे। जब गीता ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने गालीगलौज के बाद चाकू से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...