देवरिया, सितम्बर 19 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। चाकू के साथ एक पशु तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। वह जिले से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ निवासी जितेंद्र यादव पुत्र शिवनंदन यादव पशु तस्कर है। उस पर गो बद्ध अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज है। पशु तस्करों के खिलाफ प्रदेश सरकार के सख्त रुख अपनाने के बाद पुलिस ने भी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार को आरोपी जितेंद्र जिले से बाहर भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, दरोगा नीरज सिंह यादव समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे परसौना में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू ही बरामद किया। दोपहर में पुलिस ने उस...