रुडकी, नवम्बर 15 -- कलियर क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात सिपाही प्रकाश मनराल व होमगार्ड राजेंद्र क्षेत्र में गस्त कर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कलियर पीठ बाजार के आगे धनोरी मार्ग पर एक युवक को घूमते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कासिफ निवासी वार्ड चार कलियर बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...