फरीदाबाद, अगस्त 9 -- बल्लभगढ़। गांव गढ़खेड़ा में भतीजे द्वारा चाकू से वारकर घायल किए चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है। छायंसा थाना पुलिस आरोपी को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना गुरुवार की रात साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। बता दें कि घायल का कसूर इतना था कि चाकू मारने वाला युवक घायल के बड़े भाई हरीचंद को गाली दे रहा था। जिसका उसने विरोध किया था। गांव गढ़खेडा निवासी दुलीचंद उम्र 46 साल गुरुवार की अपने घर से बाहर निकल रहा था। इस बीच गांव का रिश्ते में भतीजा लगने वाला दीपक उनके बडे़ भाई को गालियां दे रहा था। उसने दीपक से इस बात को लेकर विरोध किया। इसके बाद दीपक ने गुस्से में आकर चाकू से दुलीचंद पर कई वार किए। घायल करने के बाद वह अपने घर की छत पर चढ़ गया और फिर दुलीचंद क...