छपरा, दिसम्बर 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता । शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिद टोलियां में सिवान के शिक्षक आरिफ हुसैन से चाकू के बल पर रविवार को अपराधियों ने लूट की वारदात का अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 घंटे के भीतर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।इस संबंध में सोमवार की संध्या हेडक्वार्टर डीएसपी के कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने पूरी जानकारी दी। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावा टोला निवासी बलवंत सिंह और स्थानीय थाना क्षेत्र के साढ़ा नेवाजी टोला निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने शिक्षक से चाकू दिखाकर मोबाइल और ...