रुद्रपुर, फरवरी 21 -- रुद्पुर। एक युवक ने बदमाश पर चाकू के दम पर मोबाइल और चार हजार की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुकटी देवरिया किच्छा निवासी यक्षेंद्र सिंह ने बताया है कि वह 19 फरवरी की रात्रि साढ़े आठ बजे गांधी पार्क के सामने स्थित ट्रैवल्स गया था। यहां राजेंद्र कुमार से मिलकर पैदल घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह त्रिशूल चौक के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया और चाकू निकालकर हत्या करने की धमकी दी। वहीं धमकाकर उसका मोबाइल और चार हजार की नकदी लूट ली और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...