छपरा, फरवरी 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप चाकू के बल पर सोने का लॉकेट लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटा गया लॉकेट भी बरामद कर लिया है। मालूम हो कि सोमवार को जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी सुरैधा गांव का गोलू कुमार अपनी बहन का मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए आया था, तभी इन लोगों ने रास्ते बताने के नाम पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के आसपास ले गए और वहां घटना को अंजाम दिएl एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह के निर्देश पर भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह और टाउन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.