रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। घर में घुसकर चार युवकों पर अपनी ही रिश्तेदार युवती से चाकू और तमंचे के बल पर छेड़छाड़ करने का आरोप है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे उनके घर पर छोटे भाई के चार साले शराब पीकर आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने चाकू और तमंचे के बल पर उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज कर कहने लगे कि उसका भाई उनकी बहन को बहुत परेशान करता है। इसकी सजा उसको झेलनी पड़ेगी। आरोप है कि इस दौरान उसको सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.