मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत कहासुनी के दौरान एक किन्नर के ऊपर चाकूबाजी के दौरान हुए हमले में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किन्नरों ने सोमवार को एसपी को पत्रक सौंपा। चेताया कि अगर हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान एसपी ने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में किन्नरों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत पांच फरवरी को थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत जहांगीराबाद निवासी सलोनी किन्नर और उनके एक साथी के ऊपर हमलावरों ने चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में थाना दक्षिण टोला में तीन नामजद समेत अज्ञात के किए थे। हमले में सलोनी किन्नर, सुमन किन्नर, ज्योति, नेहा आदि ने बचाने का प्रयास किया था। बचाव क...