वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव के पास शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। चाकूबाजी में भेलखा निवासी 28 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह उर्फ मोनल की मौत हो गई थी। मामले में भाई की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने इदिलपुर निवासी मनीष पटेल, आकाश पटेल और अनीश पटेल पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही आरोपी भागे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...