गाजीपुर, जून 13 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धुआर्जुन गांव में मनबढ़ युवक ने प्रधान पुत्र व उसे बचाने आए एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों युवक चाकू लगने से घायल हो गए। जिसके बाद उपचार के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाबत गुरुवार की दोपहर में प्रधान ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार धुआर्जुन गांव के प्रधान बबलू राजभर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव का एक मनबढ़ युवक आए दिन नशे में होने के बाद गालियां देता है। बुधवार की रात में भी वो नशे में धुत होकर बेटे 24 वर्षीय अभय राजभर के सामने मुझे गालियां दे रहा था। बेटे ने उसे दो-चार थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मछली बेच रहे व्यापारी का चाकू लेकर अभय के गले पर वार कर दिया। ये देख वहां मौजूद गांव निवासी 50 वर्षीय सुभ...