मोतिहारी, सितम्बर 11 -- तुरकौलिया के भलुआ में बकाया के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी तुरकौलिया,निसं। शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नं 27 में बुधवार की सुबह दो पड़ोसियों में मारपीट व चाकूबाज़ी हुई। इसमें मां-बेटी चाकू जख्मी हो गईं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जबकि उसकी गर्भवती पुत्री का इलाज चल रहा है। मृतक महिला मुकेश महतो की पत्नी श्रीमती देवी है। जख्मी पुत्री गुंजा कुमारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी भी है। घटना के बाबत बताया जाता है कि मंगलवार की शाम मुकेश महतो और टुन्ना महतो के बीच बकाया रुपया को लेकर झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने समझा बुझाकर झगड़े को शांत कराया। सुबह में फिर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। टुन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.