लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, हि.प्र.। टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में रविवार देर शाम दो पक्ष में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि एक पक्ष के राजेश कंचन उर्फ बुलबुल यादव जबकि दूसरे पक्ष के छोटू कुमार को इलाज के उपरांत सदर अस्पताल से ही पुलिस हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ज्ञात हो चाकूबाजी की घटना में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हुए थे। वहीं सदर अस्पताल में भी इलाज के दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमला कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.