गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के धामापाकड़ में हुई चाकूबाजी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को धामापाकड़ बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत उसी गांव के मोहमद साबिर अली व थावे थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के शिक्षक मो खालिद के पुत्र इमदाद अली के बीच पूर्व के विवाद को लेकर गाली गलौज होने लगी। गाली-गलौज के दौरान इमदाद ने चाकू मारकर साबिर अली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर घायल युवक के भाई खुरशेद आलम ने मांझागढ़ थाने में हत्या की नीयत से उसके भाई को चाकू मारने का आरोप लगाते हुए इमदाद अली व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप...