गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के लट्ठा बरटोली निवासी कोयला लकड़ा ने गांव के ही मुंडा लकड़ा एवं एक अज्ञात के खिलाफ अपने 60 वर्षीय चाचा निर्मल लकड़ा पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार घटना 18 फरवरी की देर शाम की है। कोयला लकड़ा अपने चाचा निर्मल लकड़ा के साथ केरकी महुआ टोली से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान बरटोली से पहले टोगो पाकर के समीप गांव के ही मुंडा लकड़ा अपने एक अन्य साथी के साथ अचानक सामने आया और निर्मल लकड़ा पर चाकू से पेट के नीचे वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चाचा को बचाने के प्रयास में कोयला लकड़ा पर भी हमलावरों ने सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद ग्रामीण...