गोरखपुर, जुलाई 5 -- बड़हलगंज। कस्बे में शुक्रवार की रात शकील अहमद को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी शोहराब अंसारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। घायल दानिश ने तहरीर में कहा कि उसके पिता शकील अहमद कई वर्षों से दर्जी का काम करते हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर आ रहे थे। तभी उक्त आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इससे उन्हें पेट व बाये कंधे पर गहरा जख्म हुआ। वे मरणासन्न हालत मे जमीन पर गिर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...