जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला और चाकुलिया स्टेशन का कायाकल्प जल्द होगा। खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक केआर. चौधरी के निरीक्षण से विकाय कार्यो में तेजी आई है। डीआरएम ने चाकुलिया व घाटशिला स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा के उपाय का जायजा लेकर अमृत भारत स्कीम के कार्यो को जल्द खत्म करने का आदेश रेल अधिकारियों और एजेसिंयों को दिया था। डीआरएम ने यार्ड और पैनल रूम निरीक्षण कर परिचालन में सुधार करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम केजीपी ने ट्रेन सेफ्टी के मद्देनजर छोटे पुलों और क्रॉसिंग गेट की स्थिति जांची है। मालूम हो कि, घाटशिला स्टेशन पर खानपान स्टॉल, वाटर वेंडिंग मशीन व नए फुट ओवरब्रिज का आदेश हुआ है जबकि एस्केलेटर का काम शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.