घाटशिला, फरवरी 3 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में गहमा गहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। इस तरह वार्ड पार्षद के लिए अब तक कुल 45 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए शिलावती टुडू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर आठ से मो नजीमुद्दीन उर्फ मोहम्मद गुलाब, वार्ड संख्या 11 से मौसमी मल्लिक, वार्ड संख्या 10 से देवानंद सिंह, वार्ड संख्या सात से बरखा रुंगटा, वार्ड संख्या 12 से निशा सोरेन, वार्ड संख्या पांच से संजय घोष और वार्ड संख्या चार से निर्मला महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए सोमवारी सोरेन ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं पार्षद पद के लिए जि...