घाटशिला, फरवरी 25 -- चाकुलिया नपं चुनाव 2026: मतदान के बाद हार-जीत का गणित सुलझाने में जुटे नेता -क्षेत्र के 18 मतदान केंद्रों पर 72.9% वोट पड़े यानी 9176 वोट पड़े -अध्यक्ष पद पर किस उम्मीदवार की जीत होगी, इसे लेकर दिन भर हुई चर्चा चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 का 23 फरवरी को मतदान हो गया। क्षेत्र के 18 मतदान केंद्रों पर 72.9% वोट पड़े यानी कि 9176 वोट पड़े हैं। मतदान के बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद पर किस उम्मीदवार की जीत होगी, इसे लेकर दिन भर चर्चाएं होती रहीं। भाजपा समर्थक अपनी पार्टी की उम्मीदवार चंदना मुर्मू की जीत का जोड़-घटाव करते रहे। वहीं, झामुमो समर्थक अपनी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार सोमवारी सोरेन की जीत का दावा कर रहे हैं। तो जेएलकेएम समर्थक पार्टी समर्थित उम्मीदवार संध्या रानी सरदार की जीत होने की बात बता र...