घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर में बीती रात एक जंगली हाथी के घुस आने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने स्थानीय निवासी अनिल सिंह के बागान को अपना निशाना बनाया और वहां जमकर उत्पात मचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी देर रात बस्ती में दाखिल हुआ। उसने अनिल सिंह के बागान में घुसकर वहां लगे केले के पेड़ों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। पेड़ों के टूटने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण जाग गए और दहशत में आ गए।ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मशालों और अन्य संसाधनों की मदद से हाथी को रिहायशी इलाके से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित हवाई पट्टी क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।हाथी के चले जाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.