घाटशिला, फरवरी 20 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के किसान पिछले कई साल से फसल बीमा, केसीसी समेत अन्य कई सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसा इसलिए है कि सरकारी पोर्टल में चाकुलिया नगर पंचायत की साइट नहीं है। जबकि चाकुलिया प्रखंड की 19 पंचायत की साइट है। पोर्टल में साइट नहीं होने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 12 वार्ड के किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव के बाद नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि इस गंभीर विषय को प्रमुखता से लें और इसके निदान का प्रयास करें। नगर पंचायत के पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने किसानों के इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया है। इसका खामियाजा नगर पंचायत के किसान भुगत रहे हैं। इसके कारण किसान निराश और हताश हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के 12 वार्ड में करीब 4000 किसान हैं। धान समेत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.