घाटशिला, फरवरी 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव 2026 में भाजपा को अपनी बादशाहत बरकरार रखने की कठिन चुनौती है। क्योंकि 2018 में दलीय आधार पर हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। यह पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू की पुत्रवधू चंदना मुर्मू को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है। चुनाव की तैयारी में भाजपा ने कमर कस ली है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के बड़े नेताओं का भी आना जाना शुरू है। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी हो गया है। भाजपा समर्थकों को सांसद विद्युत वरण महतो के आने का इंतजार है। क्योंकि भाजपा का दारोमदार सांसद विद्युत वरण महतो पर निर्भर है। नगर पंचायत चुनाव 2018 में भाजपा ने अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.