घाटशिला, फरवरी 5 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य पूरा हुआ। वार्ड संख्या आठ और वार्ड संख्या तीन से एक- एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया के बाद इन दोनों वार्डो के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। वार्ड संख्या एक से छह तक की निर्वाची पदाधिकारी चाकुलिया की बीडीओ आरती मुंडा ने बताया कि वार्ड संख्या तीन से सिर्फ सोनिया दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस वार्ड की सोनिया दास एकमात्र प्रत्याशी हैं। इसी तरह वार्ड संख्या आठ में पूर्व पार्षद मोहम्मद नजीमुद्दीन उर्फ मोहम्मद गुलाब ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस वार्ड में भी एक ही प्रत्याशी रहने के कारण स्क्रूटनी की प्रक्रिया के बाद मोहम्मद नजीमुद...