घाटशिला, फरवरी 12 -- चाकुलिया। चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजित कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में सभी सीएचओ,एएनएम, बीटीटी एवं सहिया साथी का जिला से आए जिला डाटा प्रबंधक दिलीप कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अन्य सभी प्रकार के ऑनलाइन पोर्टल जो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे हैं, के बारे में बारी बारी करके विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर उत्पल सीट, विकास साव, सत्यव्रत चंद्र,शंकर चंद्र मार्डी, महेंद्र, साव, सुशांत मंडल, सभी सहिया साथी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...