घाटशिला, सितम्बर 19 -- चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के राजबांध गांव में ग्रामीणों ने गाय चोरी कर ले जा रहे पश्चिम बंगाल के बाघाकोंदर गांव निवासी राउत पाल (26) नामक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसका साथी धनंजय महतो उर्फ गणेश महतो मौका पाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार लोधाशोली पंचायत के देवशोल गांव निवासी रामचंद्र मुर्मू ने अपनी गाय को खेत में बांध कर घास चरने के लिए छोड़ा था। गुरुवार की शाम को राउत पाल और धनंजय महतो ने गाय की चोरी की और उसे लेकर जा रहे थे। चोरों ने गाय को राजबांध गांव के पुरण महतो के घर के बाहर बांध दिया और वहां से चले गए। पूरण महतो ने जब अपने घर के बाहर बंधी गाय को देखा तो उन्होंने पता लगाने की कोशिश की कि वह गाय किसकी है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना राजबांध गांव के ग्राम प्रधान लाखाई मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.