घाटशिला, फरवरी 20 -- चाकुलिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों और क्लस्टर की विधि व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये। बैठक के बाद उपायुक्त ने धरातलीय स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथों और क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे सबसे पहले केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने न केवल चुनावी व्यवस्थाएं देखीं। बल्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.