घाटशिला, जनवरी 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया में पांच जनवरी से 10 जनवरी तक 11 केवी चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से संबंधित क्षेत्र में फोर पोल से चाकुलिया पीएसएस तक 33 केवी इंसुलेटर लगाने और पोल गड़ाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पांच जनवरी से 10 जनवरी तक चाकूलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से संबंधित सारे क्षेत्र में सुबह 11 बजे से एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर ने दी। उन्होंने बताया कि अत्यंत जरूरी होने के वजह से कार्य कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.