घाटशिला, दिसम्बर 10 -- चाकुलिया: विधानसभा में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर सरकार से महत्वपूर्ण सवाल उठाया था।स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि कई एंबुलेंस समय सीमा पूरी होने के बाद भी चल रही हैं। रेस्पॉन्स टाइम की चुनौतियां हैं और स्टाफ की कमी भी बनी हुई है। बताया गया कि राज्य में 542 में से 206 एंबुलेंस अपनी निर्धारित आयु पार कर चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रेस्पॉन्स टाइम 25 मिनट और शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट तय है। 207 नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया जारी है। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में मरीजों को समय पर सेवा मिले, के लिए एंबुलेंस सेवा को और मजबूत करना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.