घाटशिला, अक्टूबर 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जोभी गांव के कार्डधारकों से अंगूठा लगवा कर डीलर ने छह माह का अनाज नहीं दिया शीर्षक के साथ लोकप्रिय हिंदी दैनिक हिंदुस्तान में बुधवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया। चालुनिया पंचायत के बिहारीपुर के राशन डीलर सुरेश मुर्मू ने बुधवार से ही कार्डधारकों को अनाज देना शुरू कर दिया। जोभी के कार्डधारकों को डीलर ने अनाज लेने के लिए सूचना दी। इसके बाद कई कार्डधारक दुकान पहुंचे और अनाज प्राप्त किया। विदित हो कि राशन डीलर सुरेश सोरेन ने कार्ड धारकों से छह माह के अनाज के लिए अंगूठे का निशान मशीन में लगवा लिया था। परंतु अनाज देने के लिए आनाकानी कर रहा था।‌ समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश क...