घाटशिला, मार्च 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में भोजन की तलाश में जंगली हाथी एफसीआई और एसएफसी गोदाम पर लगातार हमला कर रहे हैं। गोदाम में रखे अनाज को खाने के लिए हाथी गोदाम के शटर को तोड़ रहे हैं। गुरूवार की सुबह दो हाथियों ने प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत हरिनिया में एसएफसी के मुख्य गेट को तोड़ दिया। इसके बाद दोनों हाथियों ने गोदाम घुस कर पांच बोरी चावल को खाया और छींट कर बर्बाद किया। यह गोदाम चाकुलिया के व्यवसायी गणेश प्रसाद रुंगटा का है। उन्होंने इस गोदाम को अनाज रखने के लिए एसएफसी को किराए पर दे रखा है। अनाज खाने के लिए हाथी अब तक इस गोदाम को दर्जनों बार निशाना बना चुके हैं। गोदाम के शटर को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है। जंगल के पास होने के कारण हाथी अक्सर इस गोदाम पर अनाज खाने के लिए हमला करते हैं। गणेश प्रसाद रूंगटा ने बताया कि पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.