घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार में जिला परिषद डाक बंगला के पास स्टेशन जाने वाली सड़क पर विगत सोमवार की शाम को आई आंधी के दौरान गिरे सेमल के विशाल पेड़ को हटाया नहीं गया है। इसके कारण स्टेशन जाने वाला रोड 17 घंटे से जाम है। इस रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। यह रोड रेलवे की जमीन पर है। विगत शाम को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने इस पेड़ को हटाने की कोशिश की। परंतु सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक पेड़ को नहीं हटाया गया था। रेलवे प्रशासन द्वारा भी इस पेड़ को हटाने की दिशा में पहल नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.